Dr Abhishek Child Care

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार 

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यह घोषणा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए की। अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के संविधान को बचाने और भाईचारे की रक्षा के लिए भाजपा को हराने के उद्देश्य से जनता के हित में लिया गया है।

यह भी पढ़े : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गंदे यमुना घाट पर डुबकी लगा कर माँ यमुना से मांगी क्षमा

अविनाश पांडे ने कहा, उत्तर प्रदेश में दस में से नौ सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन आज का समय अपने संगठन या पार्टी को बचाने का नहीं है, ये समय संविधान और भाईचारे की रक्षा करने का है। इसे ध्यान में रखकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की विजय के लिए प्रयासरत रहेगी।

अविनाश पांडे ने कहा, पिछले दस वर्षों से भाजपा देश के संविधान को कमजोर करने और अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए समाज को बांटने का एजेंडा सुनियोजित तरीके से चला रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब दिया था। उन्होंने आगे कहा, संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी देशभर में घूम- घूमकर जनता को जागृत कर रहे हैं।

अविनाश पांडे ने कहा, पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में इन सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में ‘संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। अगर आज भाजपा को नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में संविधान, भाईचारा, आपसी सौहार्द कमजोर हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि इन चुनावों में भाजपा को बड़ी शिकस्त देनी है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनावों में सकारात्मक प्रभाव हो। उपचुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से मुख्यत: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जिन्हें विजयी बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरा प्रयास करेंगे। हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version