---Advertisement---

कांग्रेस ने X पर लिखा-B से बीड़ी, B से बिहार:अब माफी मांगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Congress

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : केंद्र सरकार ने हाल ही में GST में सुधार किया है। रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। GST रिफॉर्म को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी बीच केरल कांग्रेस के एक पोस्ट से विवाद गहरा गया है।

यह भी पढे : देशभर के 47% मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी, ADR रिपोर्ट का खुलासा

पोस्ट में लिखा गया- ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’ बीजेपी ने इसे बिहारियों का अपमान बताया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘बिहारी का अपमान करना, बिहारी को छोटा दिखाना यही कांग्रेस पार्टी का काम है।’

वहीं जदयू सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए लिखा- ‘B’ से सिर्फ बीड़ी नहीं बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है। हालांकि, केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से ये पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।

हालांकि बवाल बढ़ने पर कांग्रेस ने X पर माफी मांगी है। लिखा है- ‘हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे तंज को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हमें खेद है।’

पहले केरल कांग्रेस का वो पोस्ट, जिसपर बवाल मचा

केरल कांग्रेस ने तंबाकू से जुड़े सामानों पर लगने वाले GST की लिस्ट शेयर की। इसमें दिख रहा है कि तंबाकू पर GST मौजूदा 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 40 पर्सेंट कर दिया गया है।

सिगरेट और सिगार पर भी इसी तरह टैक्स बढ़ाया गया है। मगर बीड़ी पर GST कम कर दिया गया है। बीड़ी पर पहले 28 पर्सेंट GST था, जिसे घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया गया है।

साथ ही पोस्ट में लिखा- ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’

तेजस्वी बोले- माफी मांगनी चाहिए

नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन में शामिल तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के पोस्ट को लेकर कहा, ‘अगर कोई आपत्तिजनक बात की गई है तो जरूर माफी मांगनी चाहिए।’

जदयू सांसद बोले- ‘B’ से बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है

कांग्रेस के पोस्ट पर जदयू सांसद संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक पर लिखा- ‘कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version