---Advertisement---

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के मद से 86 लाख 97 हजार रुपये की लागत से शुरु हो रही है।

ये भी पढे : induction चूल्हे का तापमान बार-बार बदलना सही या गलत? जानें सेफ इस्तेमाल के जरूरी नियम

सरयू राय ने बताया कि 2014 में इस विद्यालय में 50 बच्चियां थीं। इस विद्यालय को शिक्षा विभाग बंद करना चाह रहा था। उस दौर में, वहां की प्रधानाध्यापिका राय के पास आईं और सहयोग मांगा। सरयू राय ने सहयोग किया। स्कूल में कई निर्माण कराए। तब सरयू राय ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एलान किया कि जो बच्चियां 80 प्रतिशत से उससे ज्यादा अंक लाएंगी, सभी को साइकिल दी जाएगी। कोई 35 बच्चियों को साइकिल दी गई। फिर स्कूल के दिन बहुरने लगे।

सरयू राय ने बताया कि अब इस विद्यालय की कीर्ति देश भर में फैल गई है। हाल ही में कर्नाटक में संपन्न एक बड़े कार्यक्रम में यह विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। पढ़ाई तो इस विद्यालय की अच्छी है ही, स्वच्छता के मामले में भी यह विद्यालय देश भर में प्रथम आया है। इस विद्यालय में संप्रति लगभग 900 बच्चियां अध्ययरत हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इस विद्यालय में पांच कमरों का निर्माण होना है। आज उसी का शिलान्यास हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---