Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

लगातार बारिश से मिली बड़ी राहत, खिली धूप, जानिए अब क्या होगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Continuous rain brought great relief, sunshine shines, know what will happen now
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान समेत राज्य के अधिकांश जिलों में कुछ दिनों से हो रहे लगातार हो रहे बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लेकिन आज गुरुवार दोपहर के बाद से मौसम के मिजाज में थोड़ी तब्दीली से लोगों को राहत मिली है। सुबह से हो रही लगातार बारिश दोपहर बाद अचानक थम गई। इसके बाद भले कुछ देर के लिए ही सही सूर्य का दीदार भी हुआ। धूप खिली इससे लोगों के चेहरे पर भी खुशी और संतोष दिखा। यही स्थिति शुक्रवार को भी देखने को मिली।

यह भी पढ़े : रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढाने पर जनहित में काँग्रेस का स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन – आनन्द बिहारी दुबे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इधर दो नदियां स्वर्णरेखा एवं खरखाई का जलस्तर भी काफी बढ़ गया था। यहां तक की डेंजर लेवल तक पहुंच गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है की बारिश के थमने से नदी के जलस्तर में कमी आएगी। तटीय इलाकों में रहने वालों को इस राहत मिलेगी। 24 घंटे में कुल 60.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 3.5 डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6डिग्री कम है। आद्रता यानी हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 100% एवं न्यूनतम 95% दर्ज की गई।

जमशेदपुर में रिकॉर्ड 899.9 मिमी बारिश

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी वर्षापात के आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2025 से अब तक 10 जुलाई 2025 तक कुल  899.9 मिमी बारिश हुई है। 1 जून से प्री मानसून होती रही। इसके बाद 17 जून को झारखंड में मानसून प्रवेश के बाद लगातार बारिश होती रही। मानसून के सक्रिय होने एवं साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण यहां बारिश का सिलसिला जारी रहा।

आज से गर्जन एवं वज्रपात की आशंका

मौसम विज्ञान रांची केंद्र के पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार कल यानी 11 जून से 14 जून तक राज्य के दक्षिणी क्षेत्र यानी कोल्हान के कुछ हिस्सों में गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator