जुगसलाई में सफाई-पेयजल व्यवस्था को लेकर पार्षदों में नाराजगी, एक सप्ताह में सुधार नहीं तो धरना

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुगसलाई में सफाई-पेयजल व्यवस्था को लेकर पार्षदों में नाराजगी, एक सप्ताह में सुधार नहीं तो धरना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर पार्षदों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर पार्षदों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

यह भी पढे : डाक बंगला पर RJD कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, बैरिकेडिंग के सामने प्रदर्शन

बैठक में पार्षदों ने मांग की कि जुगसलाई क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव नियमित किया जाए। इसके साथ ही सड़कों और नालियों की सफाई, ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग मशीन से मच्छररोधी दवा का छिड़काव तथा एंटी लार्वा और डी.डी.टी. का नियमित छिड़काव कराया जाए।

पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग

पार्षदों ने जुगसलाई की पेयजल आपूर्ति योजना को नगर परिषद के माध्यम से संचालित करने की मांग की। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता में सुधार और जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है, वहां समस्या का जल्द समाधान करने पर जोर दिया गया।

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

बैठक में जुगसलाई के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग भी उठी। खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत के लिए नियमित और प्रभावी व्यवस्था बनाने की बात कही गई।

कई दिनों से बंद है डोर-टू-डोर कचरा उठाव

पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद है और पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था खराब है। उनका कहना है कि पिछले महीने इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

पार्षदों ने कहा कि सफाई व्यवस्था खराब होने का सीधा असर जनता पर पड़ रहा है और जनप्रतिनिधियों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, फिर होगा धरना

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं हुआ, तो जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के बाहर सामूहिक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा।

बैठक में कुल 22 में से 16 पार्षद मौजूद रहे, जबकि अन्य पार्षदों ने फोन के माध्यम से अपनी सहमति जताई। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जुगसलाई की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होने तक वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version