---Advertisement---

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने एवं फैलने के लियें अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही जिम्मेदार – वीरेन्द्र सचदेवा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : वीरेन्द्र सचदेवा आज सुबह नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर के साथ गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे जहाँ कल शाम से आग लगी है और उठ रहे धुएं से आसपास के पूरे इलाके में वायु प्रदूषण बहुत बढ़ा हुआ है। मयूर विहार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजेंद्र धामा, पार्षद श्री संजीव सिंह एवं बहुत से कार्यकर्ता भी गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे और साइट के पीछे भी लगी आग का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की दिल्ली वालों ने 2017 से 2022 तक लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार एवं पार्टी को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बोलते देखा सुना, एक बार तो मुख्य मंत्री ने लैंडफिल साइट पर रेड कार्पेट बिछवा कर निरिक्षण किया था और घोषणा की थी की दिल्ली वाले दिल्ली नगर निगम की सत्ता हमे दें – हमारे पास प्लान पॉलिसी है हम गाजीपुर लैंडफिल साइट ही नही शेष भलस्वा एवं ओखला की लैंडफिल साइटस को भी 31 दिसम्बर 2023 तक साफ कर देंगे।

कल शाम लगभग 5.30 बजे गाजीपुर लैंडफिल साइट पर धुआं उठते देखा गया जिसके दिल्ली भाजपा ने मीडिया को सूचित कर 6 बजते बजते बड़ी दुर्घटना की चेतावनी दी पर केजरीवाल शासित दिल्ली सरकार एवं नगर निगम के कान पर जूँ तक नही रेंगी। सचदेवा ने कहा की सब जानते है की लैंडफिल साइट में विभिन्न गैसों का दबाव रहता है छोटी सी आग भी बड़ा वायु प्रदूषण फैलाती है पर दिल्ली सरकार ने, दिल्ली नगर निगम ने 2022 से पहले की बड़ी घोषणाओं के विपरीत लैंडफिल साइट की सफ़ाई तो करवाई ही नही — वहाँ कूड़े का एक तीसरा नया पहाड़ और खड़ा करवा दिया है। कल शाम जब गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग एवं धुआं उठा तो वहाँ साइट पर आग से लड़ने का कोई इंतजाम तो था ही नही — पहली फायर ब्रिगेड भी लगभग एक घंटे बाद पहुंची।

जो फायर ब्रिगेड आई उसमे भी गैस की आग से लड़ने के उपकरण नही थे नतीजा देखते देखते पूरे वातावरण में घुटन हो गई। सचदेवा ने कहा की आज हम लगभग 16 घंटे बाद यहाँ खड़े हैं — आग एवं धुंआ अभी उठ रहे हैं। खेदपूर्ण है की दिल्ली की महापौर एवं पर्यावरण मंत्री या किसी भी बड़बोले मंत्री ने यहाँ आना जरूरी नही समझा है। कल की दुर्घटना अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही का परिणाम है। दिल्ली भाजपा मांग करती है दिल्ली सरकार बताये की कल की दुर्घटना का जिम्मेदार कौन है — आखिर क्यों यहाँ गैस की आग से लड़ने की कोई व्यवस्था नही थी ?

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर 25 ट्रोमल मशीन हैं जिनमे से हमारी जानकारी अनुसार 13 खराब हैं जिस कारण कूड़ा निस्तारन कार्य ठप्प है। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार, नगर निगम एवं पार्टी स्वीकारे की 2022 से पूर्व वह गाजीपुर एवं अन्य लैंडफिल साइट पर कोरी राजनीतिक ब्यानबाजी करते थे और सत्ता में आने पर उन्होने कोई काम नही किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version