सोशल संवाद/ डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल में गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इलाज के लिए भर्ती एक कैदी को अस्पताल के ICU में घुसकर चार अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल जैसे जगह पर भी लोग सुरक्षित नहीं है आखिर जाए तो कहाँ जाए। वही घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से निकले भागे।
यह भी पढ़ें: AIIMS राजकोट ने फैकल्टी के 107 शैक्षणिक पदों पर निकली बहाली
गोली लगने वाला शख्स चंदन मिश्रा है, जो बक्सर जिले का रहने वाला था। वह हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और इस वक्त इलाज के लिए पटना के बेऊर जेल से 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था।
चंदन मिश्रा को 2011 में बक्सर के चूना व्यवसायी राजेंद्र केसरी की हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था। 2012 में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। उस पर हत्या, रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र के कई मामले दर्ज थे।
बताया जा रहा की घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित पारस अस्पताल की है। चार अपराधी एक कार से आए और सीधे अस्पताल में घुस गए। बिना किसी डर के वे ICU तक पहुंचे और चंदन मिश्रा को गोलियों से छलनी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदन को तीन से चार गोलियां मारी गईं। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। शास्त्री नगर और राजीव नगर थाने की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।