---Advertisement---

झारखंड का पारा 30 डिग्री पार, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश का मौसम अब गर्म हो रहा है। धूप तीखी होने के कारण राज्य में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

ये भी पढे : झारखंड विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर गरमागरम बहस: वंदे मातरम से लेकर जल, जंगल, जमीन तक के छाए रहे मुद्दे

मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। इससे यहां आनेवाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है। चाईबासा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 32.8 और मेदिनीनगर का 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक चल रहा है। यहां अधिकतम 32.5 डिग्री रहा। राज्य के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।

कहां दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब केवल देश के उत्तरी हिस्सों समेत मैदानी भागों तक ही रह गया है। झारखंड में मौसम साफ है। इससे यहां धूप की तपिश से तापमान बढ़ रहा है। दिन बड़ा होने के साथ सूर्य की विकिरण सतह को गर्म कर रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताा कि राज्य में मौसम अब गर्मी की ओर जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने और मौसम साफ होने से धूप की तपिश बढ़ रही है। इससे दिन के तापमान बढ़ रहे हैं। सतह के गर्म होने से अब रात की ठंड भी कम होगी। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---