सोशल संवाद/डेस्क: CSIR UGC NET परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CSIR UGC NET 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CUET PG 2026 आवेदन शुरू, योग्यता से लेकर परीक्षा भाषा तक जानिए पूरी डिटेल
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध CSIR UGC NET Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार CSIR UGC NET 2025 परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी की जानकारी दी जा चुकी है, जिससे वे अपने यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी लेकर जाना अनिवार्य होगा। साथ ही समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, सभी निर्देशों का पालन करने और शांत मन से परीक्षा देने की सलाह दी गई है।










