---Advertisement---

डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में “साइबर क्राइम जागरूकता सेशन” का सफल आयोजन

By Muskan Thakur

Published :

Follow
डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में "साइबर क्राइम जागरूकता सेशन" का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल के कलाकृति सभागार में आज “साइबर क्राइम जागरूकता सेशन” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग तथा इंटरनेट सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

ये भी पढ़े : झारखंड कैबिनेट की 16 अक्टूबर को बैठक, जानें क्या हो सकता है

विद्यालय की सचिव अनीता रामकृष्णा ने पौध देकर अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दो घंटे के सत्र का संचालन साइबर पीस फाउंडेशन की सुश्री आस्था तिवारी ने किया। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि डिजिटल युग में बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी क्यों आवश्यक है, सोशल मीडिया पर गोपनीयता बनाए रखने के क्या उपाय हैं और साइबर अपराध से बचाव के लिए कौन-से एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

इस सत्र में साइबर थाना बिष्टुपुर के थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार तथा निरीक्षक कुणाल उपस्थित थे। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार सावधानी बरतकर ऑनलाइन ठगी, हैकिंग और फ्रॉड जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही तारक दास (साइबर पीस फाउंडेशन) ने अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए और साइबर सुरक्षा से संबंधित उपयोगी सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. संस्था की सचिव अनीता रामकृष्णा, संयुक्त सचिव उषा मालिनी, प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा, उप प्रधानाचार्या सुपर्णा राय, और एस. शीरीन के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति आवश्यक सजगता लाने में सहायक हैं।कार्यक्रम का संचालन आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया गया और अंत में विद्यालय की सचिव अनीता रामकृष्णा ने एक छोटा सा उपहार प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---