पूजा समितियों के 8 जोन के बैठक में रायशुमारी के बाद लिया निर्णय; जिले में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस 13 अक्टूबर को : आशुतोष सिंह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जिले में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस 13 अक्टूबर को

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की आठ जोन की बैठक के पश्चात ज्यादातर समिति के इच्छा के अनुरूप 13 अक्टूबर को ही विसर्जन जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. उक्त जानकारी देते हुए समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि चुकी विसर्जन के लिए पंचांग महत्वपूर्ण होता है. इस बार के पंचांग में दो मत थे, परंतु अधिकांश पूजा समितियों ने केंद्रीय समिति से पत्र के माध्यम से आग्रह किया कि इस वर्ष विसर्जन जुसूस 13 अक्टूबर किया जाय. इसके बारे में शहर के हिंदू प्रेमी जनता इसके पक्ष में राय दिया.

यह भी पढ़े : जुगसलाई विधानसभा के परिवर्तन सभा में गुंजा हेमंत सरकार जवाब दो- पांच साल का हिसाब दो का नारा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

शहर में एक दिन शोभायात्रा निकालने में आम सहमति बनना ही केंद्रीय समिति का कार्य है. इसके अनुरूप केंद्रीय समिति ने अपने जोनल बैठक में राय शुमारी कर इस निर्णय पर पहुंची है. शहर के धर्म प्रेमियों एवं विभिन्न समितियां से समिति आग्रह करती है कि आने वाले दुर्गा पूजा को भव्यता पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये. केंद्रीय समिति किसी भी परिस्थिति में पूजा समितियों के साथ है. उनके द्वारा बताए गए समस्याओं पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुका है. यदि अभी तक कोई समस्या पूजा समितियों का केंद्रीय समिति तक नहीं पहुंचा है तो जल्द से जल्द हमें अवगत कराया जाए ताकि स समय उसका निदान करवाया जा सके.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---