Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म

By Riya Kumari

Published :

Follow
‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बनी फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर और शुरुआती झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले और उससे जुड़े विवादों से प्रेरित है, जिसके कारण इसकी घोषणा के साथ ही बहस शुरू हो गई थी।

यह भी पढे : ‘₹370 बिरयानी’ विवाद पर Pranit More ने तोड़ी चुप्पी, बोले- “मैं बहक गया था, यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी”

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

फिल्म का निर्माण निर्माता अमित जानी की कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी भारत एस. श्रीनाथे संभाल रहे हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में रहस्य, संघर्ष और न्याय की थीम को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स के अनुसार फिल्म का टीज़र 20 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

सलमान खान से जुड़े विवाद ने बढ़ाई चर्चा

फिल्म को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब Salman Khan ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म के निर्माण, प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। अभिनेता का आरोप है कि फिल्म उनके व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) का उल्लंघन करती है और उनकी छवि का उपयोग करती है। इस मामले में अदालत ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मेकर्स का दावा- सच्ची घटनाओं से प्रेरित है कहानी

फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है कि फिल्म में कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं लिया गया है और यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। उनका दावा है कि फिल्म वास्तविक घटनाओं और कानूनी विवादों से प्रेरित एक सिनेमाई प्रस्तुति है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी उत्सुकता

फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे एक साहसिक विषय पर आधारित फिल्म बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि कानूनी विवादों के चलते फिल्म की राह आसान नहीं होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator