Advertisement 2

होलिका दहन 13 एवं होली 15 को मनाने का निर्णय

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के पदाधिकारियों संग कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आनंदेश्वर मंदिर में हुई जिसमें होलिका दहन एवं होली कब किस दिन और किस समय मनाना शास्त्र सम्मत है? इस बात पर चर्चा हुई। सभी पौरोहित्य बन्धुओं ने कई पंचांग का अध्ययन करने पर पाया की होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार  की रात्रि 10:37 के बाद स्थानीय समय जोड़ कर होलिका दहन, 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा का व्रत कथा आदि एवं धुलण्डी, विभूति धारण तथा 15 मार्च शनिवार को आपसी प्रेम सौहार्द एवं रंगों का त्यौहार होली मनाई जायेगी।

बैठक में संघ अध्यक्ष पंडित बिपिन कुमार झा, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, रामअवधेश चौबे,सचिव उमेश शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुधीर झा, मिडिया प्रभारी मुन्ना पाण्डेय,सत्येंद्र शास्त्री, अमित शर्मा,  विश्वेश्वर पाण्डेय, गोपाल झा, वृजकिशोर शास्त्री, संजय उपाध्याय आदि शहर के कई प्रभुद्ध पौरोहित्य बंधु शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version