पंचायत सीजन 5 रिलीज डेट टली, 2026 में नहीं आएगा नया सीजन; प्राइम वीडियो का ऐलान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Panchayat Season 5 Release Date

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ‘पंचायत’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन अब साल 2026 में रिलीज नहीं होगा। पहले ऐसी चर्चा थी कि मेकर्स अक्टूबर या नवंबर 2026 में इसे दर्शकों के सामने ला सकते हैं, लेकिन अब प्राइम वीडियो ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिलीज टलने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 20: स्काउट-लव पर भड़कीं पवित्रा पुनिया, रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट पर क्या आया अपडेट?

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर एक रहस्यमयी पोस्टर साझा किया है। इसमें बनराकस यानी भूषण की तस्वीर नजर आ रही है। पोस्ट के साथ लिखा गया, ‘पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा। बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है।’

इस घोषणा के बाद साफ हो गया है कि दर्शकों को फुलेरा गांव की कहानी देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि, मेकर्स ने फिलहाल नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। रिलीज टलने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कई दर्शकों ने निराशा जताई, तो कुछ लोग नए सीजन को लेकर उत्सुक बने हुए हैं।

पंचायत सीजन 5 में फिर नजर आएंगे ये कलाकार

‘पंचायत’ के पांचवें सीजन में पुरानी कास्ट की वापसी की उम्मीद है। सीरीज में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार एक बार फिर मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

इसके अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सानविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकार भी अपने पुराने किरदारों में लौट सकते हैं।

इस सीरीज का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ (TVF) ने किया है। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली है।

सीजन 4 के बाद कहां से आगे बढ़ेगी कहानी?

‘पंचायत’ के चौथे सीजन का अंत गांव की राजनीति और चुनावी नतीजों के बीच कई सवाल छोड़ गया था। ऐसे में पांचवें सीजन में फुलेरा की राजनीति के साथ-साथ सचिव जी और रिंकी के रिश्ते पर भी कहानी आगे बढ़ सकती है।

इसके अलावा प्रधान जी पर हुए हमले से जुड़े सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। लेखक चंदन कुमार ने 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान संकेत दिया था कि आने वाले सीजन में दर्शकों को पिछले सीजन के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

वहीं, नीना गुप्ता ने भी चुनाव के नतीजों और मंजू देवी की वापसी को लेकर मजाकिया अंदाज में फैंस की उत्सुकता बढ़ाई थी। अब देखना होगा कि नए सीजन में फुलेरा की राजनीति क्या नया मोड़ लेती है और सचिव जी की जिंदगी में आगे क्या होता है।

फिलहाल इतना तय है कि ‘पंचायत 5’ के लिए दर्शकों को 2026 के बाद तक इंतजार करना पड़ेगा। नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version