सोशल संवाद/डेस्क : कांग्रेस ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर और आक्रामक रुख अपनाने का फैसला किया है। बुधवार को आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने इन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है।

यह भी पढे :CWC Meeting: वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, राहुल गांधी ने पार्टी में एकता पर दिया जोर
कांग्रेस ने साफ किया कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के शुरुआती दो अंतरे गाएगी।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में चार घंटे चली बैठक में कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को लेकर हुए विवाद पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी ने तय किया, वह कार्यक्रमों में वर्ष 1937 में पारित वंदे मातरम् के दो अंतरे का वर्जन ही गाएगी।
राहुल बोले, भाजपा से लड़ रही है कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी ने कहा, सरकार से लोग नाराज़ है। प्रधानमंत्री की छवि कमजोर पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने कहा कि
प्रधानमंत्री का वक्त खत्म हो गया है। कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी और इनसे भी लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ कांग्रेस से डरते है।









