सोशल संवाद / डेस्क : टीवी एक्ट्रेस Deepika Kakkar एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। मई 2025 में उन्हें लिवर कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी करीब 14 घंटे लंबी सर्जरी की गई थी। अब हाल ही में उनके पेट में एक छोटा सा सिस्ट पाया गया है। उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को यह हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अगले मंगलवार को दीपिका का एक छोटा सा मेडिकल प्रोसीजर किया जाएगा।
यह भी पढे : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बूम: Sargun Mehta ने बताई सफलता की असली कहानी
पेट दर्द के बाद कराया गया सीटी स्कैन
21 फरवरी को Deepika को पिछले दो दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शोएब ने बताया कि शुरुआत में सब सामान्य लग रहा था, लेकिन रात में दर्द बढ़ने के बाद डॉक्टर से संपर्क करना पड़ा। डॉक्टर की सलाह पर सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें करीब 1.3 सेंटीमीटर का छोटा सिस्ट दिखाई दिया।
हालांकि सिस्ट का आकार छोटा है, लेकिन पेट और कंधे में लगातार दर्द की वजह से दोनों काफी चिंतित हो गए थे।

रिपोर्ट्स लगभग नॉर्मल, लेकिन चिंता बरकरार
Deepika के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि बाईं तरफ हो रहा दर्द सिस्ट की वजह से नहीं है। बाकी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स लगभग सामान्य आई हैं। एएफपी (AFP) लेवल थोड़ा बढ़ा हुआ है, लेकिन डॉक्टरों ने इसे फिलहाल गंभीर नहीं माना है।
हालांकि दिसंबर में हुए पीईटी स्कैन में यह सिस्ट नजर नहीं आया था, इसलिए अचानक इसके सामने आने से कपल थोड़े परेशान हैं।
छोटे प्रोसीजर से होगा इलाज
शोएब इब्राहिम ने बताया कि पहले लिवर कैंसर के इलाज के दौरान उनका ट्यूमर काफी एग्रेसिव था, इसलिए बीमारी के दोबारा लौटने का डर हमेशा बना रहता है। इस बार डॉक्टर बड़ी सर्जरी नहीं करेंगे, बल्कि एक छोटे प्रोसीजर के जरिए सिस्ट को बर्न किया जाएगा।
Deepika को करीब 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती रहना होगा। डॉक्टरों के अनुसार अगर सिस्ट का साइज 2 सेंटीमीटर से कम हो, तो इस तरह का ट्रीटमेंट संभव है।

इमोशनल हुईं Deepika , फैंस से मांगी दुआ
Deepika ने बताया कि सुबह वह काफी घबरा गई थीं, लेकिन राहत की बात है कि समय रहते सिस्ट का पता चल गया। उन्होंने कहा कि नियमित फॉलोअप बेहद जरूरी है और किसी भी तरह के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शोएब ने यह भी बताया कि आगे चलकर उनका ट्रीटमेंट प्लान बदला जा सकता है। फिलहाल जो ओरल कीमोथेरेपी चल रही है, उसकी जगह इम्यूनोथेरेपी या अन्य इलाज शुरू किया जा सकता है।
कपल ने अपने फैंस से दुआ करने की अपील की और साथ ही उन सभी लोगों के लिए भी प्रार्थना की जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।










