Dr Abhishek Child Care

शाहरुख खान की ‘जवान’ में कैमियो रोल में दीपिका पादुकोण वायरल हुई तस्वीरें

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान के लिए हर कोई बेताब है. फिल्म ‘पठान’ की अपार सफलता के बाद ये दावा किया जा रहा है कि किंग खान की ‘जवान’ (Jawan)  भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. इस बीच अब ‘जवान’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म ‘जवान’ में बी टाउन सुपरस्टार दीपिका पादुकोण कैमियो करती दिख सकती हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

क्या सच में जवान में दीपिका पादुकोण का कैमियो

ई टाइम्स की खबर के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण कैमियो करती दिख सकती हैं. दीपिका का ये कैमियो फिल्म ‘जवान’ के एक डांस नंबर के लिए होगा. सोशल मीडिया पर वायरल होती तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. जिसके चलते ये दावा किया जा रहा है कि ये फोटो फिल्म ‘जवान’ के उसी गाने की शूटिंग के दौरान की हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो है. इन फोटो को बॉली बुज टेल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. हालांकि इस मामले की अभी कोई ऑफिशियल पुष्टी मेकर्स की ओर से नहीं की गई है. लेकिन इस खबर ने यकीनन शाहरुख खान की जवान के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version