Advertisement 2

दिल्ली भाजपा ने 256 मंडलों में चलाया महा स्वच्छता अभियान, बाजारों और मंदिर परिसरों में नेताओं ने किया श्रमदान

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली भाजपा ने राजधानी के सभी 256 संगठन मंडलों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों, सड़कों और मंदिर परिसरों में भाजपा नेताओं, सांसदों, विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता श्रमदान किया।

ये भी पढे : दिल्ली भाजपा ने सोमनाथ भारती पर पुरानी घटना को ताजा बताकर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप, FIR की मांग

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में संगठन महामंत्री पवन राणा, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, मंत्री कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, सतीश उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मी और निजी सफाई कर्मचारी लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिल्ली को साफ रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, जो आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। सेवा ही संगठन अभियान के तहत दिल्ली में लगभग 3500 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

लक्ष्मीनगर क्षेत्र में आयोजित अभियान के दौरान विधायक अभय वर्मा, रविन्द्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा, निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा और शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा भी मौजूद रहे।

कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पवन राणा और प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। पवन राणा ने कहा कि स्वच्छता केवल वातावरण को बेहतर नहीं बनाती बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है।

दुष्यंत गौतम ने माता झंडेवालान मंदिर परिसर में स्वच्छता श्रमदान करते हुए कहा कि जिस तरह लोग अपने घरों और मंदिरों को साफ रखते हैं, उसी तरह पूरी दिल्ली को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी सभी की है।

विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने लाल किला के पास जैन मंदिर परिसर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। वहीं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने रोहिणी स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान शुरू किया।

नजफगढ़ के साईं बाबा मंदिर में सांसद कमलजीत सहरावत और मंत्री पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्व दिल्ली के अशोक नगर मेन रोड पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया और लोगों से नियमित भागीदारी की अपील की।

दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी क्षेत्र में सफाई अभियान के बाद वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान मंत्री कपिल मिश्रा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महापौर प्रवेश वाही ने पश्चिम दिल्ली के गुरु नानक नगर में स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने छतरपुर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शक्ति नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बाद पार्क में वृक्षारोपण भी किया
भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत अभियान है, जिसे हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़ाना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version