राजनीति

दिल्ली भाजपा ने शुरू किया, केजरीवाल के भ्रष्टाचार के गड्ढों की पोल खोल अभियान – गड्ढों भरी सड़कों पर लगाये “कट आऊट”

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा ने आज अरविंद केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार से सड़कों पर हुए गड्ढों की पोल खोल अभियान शुरू किया और आज गड्ढों भरी सड़कों पर लगाये – बधाई हो दिल्ली! ये है कट्टर भ्रष्टाचारी सरकार के सड़कों के गड्ढे “कट आऊट”। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ पार्टी के सभी सांसद, जिलाध्यक्ष, पार्षद एवं प्रदेश पदाधिकारी आज कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे और दिल्ली में सैकड़ों स्थानों पर पोल खोल “कट आऊट” लगाये।

यह भी पढ़े : बिजली कम्पनियों का कैग ऑडिटरों द्वारा किया जाएगा स्पेशल ऑडिट, सीएम आतिशी ने दिए निर्देश

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने सांसद प्रवीन खंडेलवाल एवं दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर आदि की उपस्थिती में खारी बावली, चर्च मिशन रोड़ एवं पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन रोड़ की सड़कों की बदहाली की पोल खोली। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम आज केजरीवाल सरकार के झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं, जो 10 साल की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार हैं दिल्ली के सड़कों पर हम वह दिखाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली सरकार की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना एवं उनके मंत्री जो मीडिया इवेंट कर रहे हैं उनकी पोल खोलने का काम कर रहे हैं हम।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा यह 10 साल के गड्ढे हैं उनके विधायक 35% तक कमीशन मांगते हैं सड़क बनाने के नाम पर। पूरी पुराने दिल्ली स्टेशन की सड़क, चर्च मिशन रोड, खारी बावली की सड़कें टूटी हुई हैं।

व्यापार का गढ़ चांदनी चौक खारी बावली हैं, सोचिए क्या छवि लेकर जाते होंगे बाहर के व्यपारी?

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा हम दिल्ली की आवाज उठा रहे हैं दिल्ली की बिजली हो पानी हो सड़क हो स्वस्थ हो शिक्षा विभाग हर विभाग को लूटने का काम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किया है। अरविंद केजरीवाल जो कट्टर बेईमान है उनकी हम पोल खोलने के लिए आज सड़कों पर उतरे हैं।

सासंद मनोज तिवारी के उतर पूर्वी  दिल्ली के दोनों जिलाध्यक्षों पूनम चौहान एवं मनोज त्यागी के नेतृत्व में नेहरू विहार, बुराड़ी एवं वजीराबाद रोड़ पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और गड्ढे भरी सड़कों पर पोल खोल कट आऊट लगाये।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पार्षद सीमा पंडित एवं कार्यकर्ताओं के साथ पालम वार्ड की बदहाल सड़कों की पोल खोली और केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के होर्डिंग लगाये। इस अवसर पर रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है की दिल्ली की सड़कों की जो बदहाली है वह एक मानसून का नुकसान नही बल्कि गत 10 साल के सड़कों के रखरखाव में निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का नतीजा है।

सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने स्थानीय पार्षद गजेन्द्र दराल एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुंडका में महीने से जलजमाव से बदहाल सड़कों पर प्रदर्शन कर पोल खोल कट आऊट लगाये। उन्होने कहा पूरी बाहरी एवं ग्रामीण दिल्ली अरविंद केजरीवाल सरकार एवं विधायकों की आक्रमणयता एवं भ्रष्टाचार के शिकार हैं और आज पूरा क्षेत्र बदहाल है।

यह भी पढ़े : गांधी जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने खादी के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए खादी के वस्त्र खरीदे

सांसद कमलजीत सहरावत ने नजफगढ़ के जिलाध्यक्ष रमेश शौखंदा एवं कार्यकर्ताओं के साथ विजय विहार, ककरौला में सड़कों के गड्ढों पर पोल खोल कट आऊट लगाये और कहा की दिल्ली देहात की जनता अब केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार आक्रमणयता से त्रस्त है और आगामी चुनाव में दिल्ली आम आदमी पार्टी को नाकार देगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने नजफगढ़ रोड़ नांगलोई में स्थानीय पार्षद पूनम सैनी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बदहाल सड़कों पर पोल खोल प्रदर्शन किया। विजेन्द्र गुप्ता ने कहा की जहाँ केन्द्र सरकार ने दिल्ली को अनेक फ्लाईओवर एवं राजमार्ग विकसित करके दिए हैं वहीं अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को दी है बदहाल टूटी सड़कें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने मयूर विहार जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा के साथ त्रिलोकपुरी में प्रदर्शन किया और गड्ढों मे कट आऊट लगाये। सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा की दिल्ली की जनता के लिए सभी सरकारों ने 1993 से 2013 तक विकास के द्वार खोले पर 2013 से आई केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को दो दशक पीछे धकेल दिया है।

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने आर.के. आश्रम मैट्रो स्टेशन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और कहा की यूं तो आज पूरी दिल्ली बदहाल है पर पहाड़गंज जिसे होटल नगरी माना जाता है वहां विश्व भर से सेलानी आते हैं पर केजरीवाल सरकार ने इस होटल नगरी को भी नर्क बना दिया है। मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के लगभग 60 विधानसभा क्षेत्रों में 140 से अधिक स्थानों पर केजरीवाल सकार के पोल खोल होर्डिंग लगाये और अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी जुडे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

5 hours ago
  • राजनीति

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट ; यह हो सकती है संभावित लिस्ट

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी…

5 hours ago
  • समाचार

अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'अर्पण' द्वारा प्रत्येक वर्षों की…

10 hours ago
  • समाचार

विधायक निधि और जिला परिषद निधि से निर्मित 10 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

सोशल संवाद / गोविंदपुर : गोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी की निधि से निर्मित हनुमान…

10 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर मेें रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्षों और टाटा…

10 hours ago
  • राजनीति

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में…

10 hours ago