Dr Abhishek Child Care

गांधी जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने खादी के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए खादी के वस्त्र खरीदे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गांधी जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने खादी के वस्त्र खरीदे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारम्भ हुए भारतीय जनता पार्टी कि सेवा पखवाड़ा आज महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को दिल्ली के सभी वार्डों में आयोजित स्वच्छता दिवस श्रमदान कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज स्वंय नई दिल्ली जिला भाजपा द्वारा लोधी कॉलोनी में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

जगत प्रकाश नड्डा के साथ स्वच्छता श्रमदान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख सांसद अनिल बलूनी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल एवं नई दिल्ली जिलाध्यक्ष राजीव राणा और जिले के प्रमुख पदाधिकारी, निगम पार्षद एवं वरिष्ठ नेता सम्मलित हुए।

यह भी पढ़े : झारखंड की लड़ाई रोटी-बेटी-माटी को बचाने की:हजारीबाग में पीएम बोले- तेजी से बदल रही डेमोग्राफी; प्रदेश के विकास में JMM-कांग्रेस-RJD सबसे बड़ी बाधा

दोपहर 11.30 बजे जगत प्रकाश नड्डा ने कनाट प्लेस सिथत खादी ग्रामोद्योग स्टोर में जा कर खादी के उपयोगी वस्त्र खरीदे और कहा की खादी के वस्त्र हमे भारतीयता की मजबूत पहचान तो देते ही हैं, यह हमारे मेक इन इंडिया दस्तकारों का रोज़गार बढ़ा कर मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा देते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद बांसुरी स्वराज आदि ने भी इसी स्टोर से दैनिक उपयोग के खादी वस्त्र खरीदे।  भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने आज नई दिल्ली रेलवे-स्टेशन के सामने मुंझे चौक पर करोल बाग जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील कक्कड़, पहाड़गंज पार्षद मनीष चडढा एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता श्रमदान किया और वहीं स्थित धर्मवीर बी.एस. मुंझे के मूर्ति स्थल की भी साफ सफाई कर माल्यार्पण किया।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने खारी बावली के फतेहपुरी चौक पर स्वच्छता श्रमदान किया और वहाँ स्थित स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति स्थल की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल एवं चांदनी चौक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा धर्मशाला में, सांसद मनोज तिवारी हर्ष विहार एवं मुखर्जी कॉम्प्लेक्स में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी साध नगर पालम में, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया विजय विहार में, सांसद कमलजीत सहरावत ने अम्बर हाइ गांव द्वारका में, सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल मधुबन चौक में स्थानीय पार्षदों, जिला एवं मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता श्रमदान किया और अनेक स्थानों पर महानुभावों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोधी कॉलोनी में सफाई अभियान के बाद कहा है कि आज गांधी जयंती है और भारतीय जनता पार्टी का सेवा पखवाड़ा जो 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ वह आज 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के साथ वह संपन्न हो रहा है। हम जानते हैं भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता का आह्वान किया था, लेकिन इस स्वच्छता की मुहिम को एक जन आंदोलन बनाने का काम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जब उन्होने प्रधानमंत्री बनकर लाल किले से आवहण तो स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बन गया। हमे जन जन को संकल्प कराना है की खुद भी स्वच्छ रहें समाज को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें यह जन आंदोलन पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में चल रहा है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक जागरूक राजनीति संगठन के रूप में हर साल सेवा पखवाड़ा मानती है उसमें हम स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती के दिन सभी लोग सभी स्थानों पर स्वच्छता के कार्य में जुटते हैं। हम लोगों को जागरूकता लाने का भी प्रयास करते हैं। इसके लिए हम सब लोग पूरी पारदर्शिता से लगे हुए है। मैं मीडिया के माध्यम से संदेश देना चाहता हूं की सभी देशवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में अपने आप की भागीदारी बढ़ायें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की स्वच्छता अभियान हम 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी को समर्पित कर चलाते हैं पर यह एक सतत चलने वाला अभियान है। उन्होने कहा दिल्ली भाजपा ने आज दिल्ली के 250 निगम वार्डों, दिल्ली कैंट एवं नगर पालिका क्षेत्र में 1100 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित  किये हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version