Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए बयान के खिलाफ प्रमुख स्थानों पर किया विरोध प्रदर्शन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज दिल्ली के विभिन्न गोलचक्करों पर कल संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मर्यादाहीन व्यवहार करने, हिन्दुओं का हिंसक कह कर अपमान करने और सभापति का अपमान करने के खिलाफ हाथों में प्लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के सामने हुए विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, मोर्चा महामंत्री अरुण दराल सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़े : झारखण्ड के 25 से 50 साल के महिलाओं को मिलेंगे 1000/माह पेंशन, जानिए क्या है नयी योजना

विभिन्न स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर पर अंकित त्यागी, तीन मूर्ति गोल चक्कर पर अमन वर्मा, हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा गोल चक्कर पर अभिषेक, आईटीओ गोल चक्कर पर विनय भारद्वाज, मेरिडियन गोल चक्कर पर हरीश दीक्षित, रेल भवन गोल चक्कर पर सौरभ खेरवाल एवं गुंजन खेड़ा एवं आयुष राणा ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि देश के हिंदुओं का अपमान करने वाले राहुल गांधी जब तक सदन के अंदर माफी नहीं मांगेंगे तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी और कल भाजपा कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करने वाला बयान राहुल गांधी के लिए मजबूरी हो सकती है क्योंकि उन्हें एक विशेष वर्ग को खुश करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator