लग्न के कारण नए नोटों की मांग बढ़ी, पर नहीं मिल रहे

By Riya Kumari

Published :

Follow
लग्न के कारण नए नोटों की मांग बढ़ी, पर नहीं मिल रहे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : लग्न आते ही बैंकों में नए नोटों की मांग बढ़ गई है, लेकिन बैंक में उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को निराशा हाथ लग रही है। दुर्गापूजा, दिवाली समाप्त होने के बाद अब शादियों और उससे जुड़े कार्यक्रमों का समय शुरू हो गया है। इन कार्यक्रमों के दौरान एक दूसरे को नेग आदि देने में नए नोटों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए लोग बैंकों की शाखाओं का चक्कर काट रहे हैं।

यह भी पढे ; पीएफ खाते से अब 90% तक रकम निकाल सकेंगे

Sunrise Enclave

शहर के सबसे बड़े करेंसी चेस्ट स्टेट बैंक में भी इस तरह के नए नोटों की दिक्कत है। इसके कारण उनकी मुख्य शाखा सहित अन्य शाखों में भी लोगों को इस तरह के नोट नहीं मिल पा रहे हैं। सिफारिश लेकर पहुंचने पर या बैंक के बड़े ग्राहक होने पर ही नए नोटों की एक-दो गड्डी मिल पा रही है। एसबीआई मानगो में गए संजय प्रसाद ने बताया कि उनके पिता का खाता बैंक में है और वे नए नोटों का बंडल लेने गए थे, लेकिन बताया गया कि अभी शाखा में नहीं है।

बिष्टूपुर शाखा में भी एक ग्राहक बड़े अधिकारी की सिफारिश लेकर आए थे। वहीं, एक युवक अपनी बहन की शादी के लिए दस रुपये के बंडल लेने पहुंचा था, जिसे दो बंडल मिल सका। शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ इंडिया की करेंसी चेस्ट हैं। लेकिन इनमें में नए नोटों के बंडल काफी कम आ रहे हैं।

सबसे अधिक 10, 50 और 100 के बंडल की मांग

शादी के इन अवसरों पर सबसे अधिक नए नोटों के बंडल में ₹10, ₹50 और ₹100 के बंडल की मांग है, लेकिन इस तरह के नोट जल्दी नहीं मिल रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि उनलोगों ने इस तरह के नोटों की मांग की है, ताकि ग्राहकों को दिया जा सके। नए नोटों के बंडलों की संख्या काफी कम होने से ग्राहकों को एक या दो बंडल दिए जा रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---