---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

होमगार्ड जवानों के 3 माह के लंबित वेतन भुगतान की मांग, JLKM नेता राजा कालिंदी ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
JLKM नेता राजा कालिंदी ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जी को होमगार्ड जवानों के लंबित वेतन भुगतान से संबंधित एक आवेदन/ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कई होमगार्ड जवानों को पिछले कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके एवं उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो गई हैं।

यह भी पढ़े : कार्यपालक अभियंता व नाजीर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 24 घंटे की भूख हड़ताल, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मंत्री महोदय से अनुरोध किया गया कि होमगार्ड जवानों के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएँ। साथ ही भविष्य में वेतन भुगतान समय पर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने आवेदन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से देखने तथा संबंधित विभाग से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट