पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर ‘डंडा टैक्स’ हटाने की मांग, ट्रक मालिकों ने मंत्री से की मुलाकात

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर 'डंडा टैक्स' हटाने की मांग, ट्रक मालिकों ने मंत्री से की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह से कोलकाता स्थित परिवहन भवन में शिष्टाचार मुलाकात कर ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान परिवहन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रवि इंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र के स्कूलों में जंक फूड पर सख्ती, वड़ा पाव-समोसा समेत कई खाद्य पदार्थों पर लगा प्रतिबंध

प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल सीमा स्थित चेक पोस्टों पर परिवहन विभाग द्वारा कथित रूप से की जा रही अनुचित शुल्क वसूली एवं तथाकथित “डंडा टैक्स” को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वाहन मालिकों से ₹11,000 प्रति वर्ष अतिरिक्त टैक्स (Additional Tax), ₹1,200 प्रति माह मैकेनिकल टैक्स (Mechanical Tax) तथा वाहन के वजन (कांटा) के नाम पर प्रति ट्रिप ₹238 की वसूली की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि देश के अन्य राज्यों में इस प्रकार की व्यवस्था लागू नहीं है, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और मामले पर शीघ्र सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया। वहीं, प्रधान सचिव डॉ. रवि इंदर सिंह ने भी विषय पर आवश्यक विचार-विमर्श कर वाहन मालिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में उचित कदम उठाने की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह “सोमू” तथा विनीत जी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version