Dr Abhishek Child Care

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी और पद्मश्री मुकुंद नायक के साथ टॉक शो आयोजित

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  कार्यक्रम में कई अन्य प्रसिद्ध सदस्य उपस्थित थे, जिनमें जेएनएफएफ के संस्थापक संजय सत्पथी, उदय सत्पथी और संतोष मित्रा, सेलिब्रिटी मैनेजर और एंकर सुश्री श्रावणी मुखर्जी, सलाहकार बोर्ड की सदस्य सुश्री शालिनी प्रसाद शामिल थे।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और जेएनएफएफ की संरक्षक, सुश्री पूरबी घोष और नितिशा प्रसाद भी उपस्थित रही।

अतिथियों का आदिवासी संगीत की धुन पर भव्य पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलपति, डॉ. गोबिंद महतो और नोडल अधिकारी, सुश्री लक्ष्मी महतो द्वारा भव्य फूलों के गुलदस्ते के माध्यम से सम्मानित अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। कुलाधिपति तथा सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन  किया गया। कुलपति डॉ. गोबिंद महतो ने स्वागत भाषण दिया साथ ही सिने तारिका के कार्यों की सराहना किया।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय की छात्राओ द्वारा मंदाकिनी के गानो की प्रस्तुती की गई। मंदाकिनी जी ने इस भव्य स्वागत के लिए जेएनएफ के सदस्यो और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। मुकुंद नायक ने भी यहां उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक मधुर गीत के साथ अपना भाषण समाप्त किया। टॉक शो सहायक प्रोफेसर ट्विंकल गुप्ता ने अभिनेत्री के साथ सम्पन्न किया , जिसमे अभिनेत्री से कई सवाल किए गए।  टौक शो मे अभिनेत्री ने कहा कि “हमारे समय में, फिल्म निर्माण एक पारिवारिक मामला जैसा था लेकिन अब चीजें अधिक पेशेवर हो गई हैं।”  बॉलीवुड अभिनेत्री का मानना ​​है कि फिल्म उद्योग में जगह बनाने के लिए प्रतिभा, कड़ी मेहनत और ढेर सारी किस्मत की जरूरत होती है ताकि उन्हें सही लोग मिलें जो आपकी यात्रा में मदद करें।

अंत में अभिनेत्री ने श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओ को एक संदेश दिया, “अपने समय को महत्व दें क्योंकि समय किसी का इंतजार नहीं करता है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  अपने बड़ों और शिक्षकों का सम्मान करें।”टॉक शो के बाद अभिनेत्री मंदाकिनी और पद्मश्री मुकुंद नायक को स्मृति चिन्ह, शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version