समाचार

सिंहभूम चैम्बर में फरवरी को जिले के उपायुक्त,उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी व्यापारियों एवं उद्यमियों से होंगे रूबरू

सोशल संवाद/डेस्क: सिंहभूम चैम्बर में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. चैम्बर भवन पधारकर चैम्बर सदस्यों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों को संबोधित करेंगे तथा साथ ही उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, भा.प्र.से. अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा, भा.प्र.से भी सदस्यों से रूबरू होंगे। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि संभवतः यह पहली बार है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के तीनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चैम्बर भवन पहुंचकर चैम्बर सदस्यों द्वारा उठाये गये व्यवसायिक एवं औद्योगिक विकास के साथ-साथ विभिन्न जन मु्द्दों पर चर्चा करेंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि चैम्बर हमेशा से ही व्यवसाय एवं उद्योग के इतर आम जनता की समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुये केन्द्र एवं राज्य सरकार, प्रशासनिक स्तर पर उठाता रहा है। जिले के तीनों आई.ए.एस के साथ होने वाली यह बैठक समस्याओं के निराकरण के लिये लाभदायक होगा।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यों के साथ-साथ जिले के व्यवसायी एवं उद्यमियों से अनुरोध किया है इस लाभदायक बैठक में अवश्य उपस्थित हों।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago