जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Deputy Commissioner listened to people's grievances

Join WhatsApp

Join Now

सोशल सम्वाद / जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर पहुंचे कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, NDPS समेत कई मामलों की समीक्षा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। प्राप्त आवेदनों में राशन कार्ड, दुकान आवंटन, मंइयां सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, जमीन विवाद, आवास, जलजमाव, मुख्य सड़कों की समस्याएं, अतिक्रमण तथा अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।

जन सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग नागरिक ने ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं कई नागरिकों ने बीएलओ की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराईं। उपायुक्त ने इन मामलों की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे और शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निपटारा हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version