धर्म

शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराने वाले गागाभट्ट के वंशज कराएंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

सोशल संवाद / डेस्क : अयोध्या में रामलला की प्राण पतिष्ठा की तयारी पुरे विधि विधान से की जा रही है। अब इसी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आपको बतादे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 121 कर्मकांडी और वेद-पुराणों के ज्ञाता ब्राह्मण द्वारा 22 जनवरी को संपन्न कराया जाएगा। और इनका नेतृत्व  करेंगे वो शख्स जिनके  पूर्वजों ने छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करवाया था । जी हा काशी के पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी  संभाल रहे हैं जो की छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करवाने वाले महापंडित गागाभट्ट के  11वीं पीढ़ी के हैं। 

यह भी पढ़े : अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह की फोटो आई सामने, देखे Exclusive तस्वीरें

पं.लक्ष्मीकांत के सुपुत्र पं. जयकृष्ण दीक्षित ने बताया कि राज्याभिषेक के पश्चात जब पुन: छत्रपति शिवाजी काशी आए थे तो उनके साथ महापंडित गागाभट्ट भी आए थे। उनके परिवार की एक शाखा काशी में ही रह गई थी, वे लोग उसी वंश परंपरा से जुड़े हुए हैं। अब उनका परिवार रामघाट के समीप मंगला गौरी मंदिर के पास निवास करता है। आचार्य दीक्षित के साथ उनके दो सुपुत्र अरुण कुमार दीक्षित व सुनील कुमार दीक्षित भी अयोध्या उनके सहयोग के लिए जाएंगे।

बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत 18 जनवरी से हो जाएगी। विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की विधि का आरंभ गणेश, अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन से होगा। काशी के वैदिक पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों की टोली 17 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी।  18 जनवरी के मध्यान्ह से प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा और 22 जनवरी शाम तक ये संपन्न हो जाएगी। 

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

15 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

16 hours ago