Dr Abhishek Child Care

दर्जनों चैती छठव्रतियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दिया अर्घ्य

By Riya Kumari

Published :

Follow
दर्जनों चैती छठव्रतियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दिया अर्घ्य
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने तालाब में दर्जनों चैती छठव्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की। छठव्रतियों ने इस तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर मंदिर की शानदार सजावट की गई थी। दोनों दिन छठ के गीत बजते रहे।

यह भी पढे : प्रीपेड मीटर लगानेवालों को एनर्जी चार्ज में 3% की छूट

छठव्रतियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। यह आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की देखरेख में हुआ। छठ के पहले अर्घ्य के दिन विधायक सरयू राय मंदिर परिसर में पहुंचे और उन्होंने छठव्रतियों से बातचीत भी की। उन्होंने छठव्रतियों की सेवा कार्य में लगे लोगों की हौसला अफजाई की। राय ने छठव्रतियों के परिजनों से भी बात की।

मंगलवार को छठव्रतियों के साथ आए लोगों के लिए चाय और कॉफी की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की तरफ से की गई थी। बुधवार की सुबह अर्घ्य के उपरांत जितने लोग मौजूद थे, सभी के लिए निःशुल्क चाय, कॉफी और पकौड़ी की व्यवस्था की गई थी। छठव्रतियों और परिजनों ने इस प्रयास की खूब सराहना की। दोनों दिन साकेत गौतम, असीम पाठक, गोल्डन पांडेय, अशोक कुमार, राकेश उज्जैन, अभय सिंह आदि ने छठव्रतियों की सेवा की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version