---Advertisement---

चेक बाउंस केस में गैर-जमानती वारंट के बावजूद पार्षद चुनाव लड़ रहीं ममता देवी

By Riya Kumari

Published :

Follow
चेक बाउंस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में ₹3 लाख के चेक बाउंस मामले में नामजद ममता देवी और उनके पति विनय सिंह के खिलाफ मामला अब भी न्यायालय में लंबित है। यह केस सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। मामले में दोनों आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट जारी है, साथ ही दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 और 83 के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है।

यह भी पढे : मानगो नगर निगम चुनाव विकास और भाईचारे के लिए अहम, सोच समझकर स्थानीय प्रत्याशी को दें वोट

अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, ममता देवी और विनय सिंह के खिलाफ 19 जून 2015 को गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद 1 अगस्त 2016 को धारा 82 और 30 अगस्त 2017 को धारा 83 लागू की गई। इसके बावजूद अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस संबंध में 14 फरवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया था। वहीं, 13 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

इन सबके बीच ममता देवी ने वार्ड नंबर 32 से पार्षद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया और चुनाव भी लड़ रही हैं, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। यह केस मुकदमा संख्या C1-593/15 के तहत दर्ज है और अगली सुनवाई 25 फरवरी 2026 को माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रिचेस कुमार की अदालत, जमशेदपुर में निर्धारित है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version