जिला बदर होने के बावजूद जमशेदपुर में मौजूद था सोनू शंख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Despite being externed from the district, Sonu Shankh was present in Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले से जिला बदर किए गए कुख्यात अपराधी सोनू शंख उर्फ चड्डे को पुलिस ने बुधवार की रात उलीडीह बस्ती से गिरफ्तार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अपराधी पर जिले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

यह भी पढ़े : दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, नहीं होगी लोड शेडिंग – अजीत कुमार विद्युत GM

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के उलीडीह बस्ती में बड़ा लाइट के पास कुछ अपराधकर्मी जुटे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना में कुख्यात अपराधी सोनू शंख उर्फ चड्डे के भी वहां मौजूद होने की बात सामने आई।

सूचना की पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उलीडीह बस्ती में छापेमारी की और सोनू शंख उर्फ चड्डे को गिरफ्तार कर लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version