Advertisement 2

पश्चिमी जमशेदपुर का विकास करना मेरी सर्वोच्चय प्राथमिकताःसरयू राय

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
पश्चिमी जमशेदपुर का विकास करना मेरी सर्वोच्चय प्राथमिकताःसरयू राय
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का न्यू रानीकुदर में अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन समारोह भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में किया गया था। अभिनंदन समारोह के बाद लिट्टी भोज का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : जैम@स्ट्रीट का दूसरा संस्करण 22 दिसंबर को टेल्को स्थित टाटा मोटर्स टाउनशिप में आयोजित होगा

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपको किसी भी किस्म की कठिनाई हो तो मेरे कार्यालय पर पधारें। आपकी समस्या सुन कर उसका तत्काल निवारण करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल आदि की समस्या नागरिक समस्या के तहत आती है और मेरा प्रयास है कि पश्चिमी जमशेदपुर की जनता को इन तीन चीजों की दिक्कत न हो। अभी पेयजल को लेकर कुछ समस्याएं आई हैं। बहुत जल्द इनका निवारण कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद, बिष्टुपुर मंडल के संजय तिवारी, कदमा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा बिष्टुपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन द्विवेदी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरंजन राय, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुकुल मिश्र, वरिष्ठ समाजसेविका वंदना सिंह, टाटा स्टील के पूर्व कमेटी सदस्य मनोज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version