---Advertisement---

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले सामने आई सेंसर सर्टिफिकेशन और रनटाइम की डिटेल्स, रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

By Riya Kumari

Published :

Follow
‘Dhurandhar 2’ को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, सामने आया रनटाइम; रिलीज से पहले बढ़ा उत्साह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ (धुरंधर 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके सेंसर सर्टिफिकेशन और रनटाइम से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

यह भी पढे : Cocktail 2 Starcast Fees: Shahid Kapoor ने Kriti Sanon और Rashmika Mandanna से ज्यादा चार्ज की फीस, जानिए किसे कितनी रकम

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को विदेशी सेंसर बोर्ड से ‘18’ (एडल्ट) सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस रेटिंग की वजह फिल्म में दिखाए गए तीव्र एक्शन, हिंसा, आपत्तिजनक भाषा और कुछ संवेदनशील दृश्यों को बताया जा रहा है।

लगभग 4 घंटे का हो सकता है रनटाइम

फिल्म के रनटाइम को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम करीब 235 मिनट (लगभग 3 घंटे 55 मिनट) बताया जा रहा है। अगर यह अंतिम रनटाइम रहता है तो यह हाल के समय की सबसे लंबी मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो सकती है।

पहली फिल्म ‘Dhurandhar’ का रनटाइम लगभग 214 मिनट था, ऐसे में इसका सीक्वल उससे करीब 20–30 मिनट लंबा हो सकता है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज

निर्देशक Aditya Dhar की यह स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू शो रखे जाएंगे।

यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘Dhurandhar’ की कहानी को आगे बढ़ाएगी और बड़े पैमाने पर एक्शन, ड्रामा और इमोशनल सीक्वेंस दिखाएगी।

एडवांस बुकिंग में भी दिखा उत्साह

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों में ही अच्छी कमाई देखने को मिल रही है। अनुमान है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग कर सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---