---Advertisement---

Dhurandhar 2: The Revenge Advance Booking: रिलीज से पहले ही Ranveer Singh की फिल्म ने मचाया धमाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Dhurandhar 2: The Revenge Advance Booking: रिलीज से पहले ही Ranveer Singh की फिल्म ने मचाया धमाल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की जबरदस्त बिक्री देखने को मिल रही है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।

यह भी पढे : Rishi Kapoor के नाम के दुरुपयोग पर रोक, कपूर परिवार ने लिया कॉपीराइट का कानूनी फैसला

Dhurandhar 2 रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग से भारत में ही लगभग 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। देशभर में अब तक 5.6 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं और हजारों शो के लिए सीटें तेजी से भर रही हैं।

इसके अलावा, शुरुआती प्री-सेल शुरू होने के पहले 24 घंटों में ही फिल्म ने करीब 16 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

पेड प्रीव्यू से भी बड़ी कमाई की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पेड प्रीव्यू शो से ही भारत में लगभग 35 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है। यदि विदेशी बाजारों की एडवांस बुकिंग को भी जोड़ दिया जाए तो फिल्म रिलीज से पहले ही लगभग 50 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है।

कब रिलीज होगी फिल्म

निर्देशक Aditya Dhar की यह स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से शुरू होंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और ट्रेड एक्सपर्ट इसे बड़े ओपनिंग डे की ओर बढ़ता हुआ मान रहे हैं।

दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चा में है और कई शहरों में शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं। मजबूत एडवांस बुकिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---