Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कॉल के दौरान Phone की स्क्रीन काली क्यों हो जाती है? 90% लोग नहीं जानते सही वजह

By Riya Kumari

Published :

Follow
कॉल के दौरान Phone की स्क्रीन काली क्यों हो जाती है 90% लोग नहीं जानते सही वजह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी Phone कॉल करते हैं और मोबाइल कान के पास ले जाते हैं, तो फोन की स्क्रीन अचानक काली (Black) हो जाती है। कई लोगों को लगता है कि फोन में कोई खराबी है, लेकिन असल में यह एक नॉर्मल फीचर होता है।  

यह भी पढे : Instagram मई से खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, अब प्राइवेट मैसेज पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेंगे

Phone के पीछे असली वजह क्या है?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

Phone में एक छोटा सा सेंसर होता है जिसे Proximity Sensor कहा जाता है। यह सेंसर मोबाइल के ऊपर, फ्रंट कैमरा के पास लगा होता है।

जब आप कॉल के दौरान Phone को कान या चेहरे के पास लाते हैं, तो यह सेंसर पहचान लेता है कि फोन किसी चीज के बहुत करीब है और तुरंत स्क्रीन को बंद (ब्लैक) कर देता है।

ऐसा करने के पीछे 3 बड़े कारण

  1. गलती से टच होने से बचाने के लिए
    अगर स्क्रीन ऑन रहे तो गाल या कान से गलत बटन दब सकते हैं, जैसे म्यूट या कॉल कट।
  2. बैटरी बचाने के लिए
    स्क्रीन बंद होने से बिजली कम खर्च होती है और बैटरी बचती है।
  3. फोन को गर्म होने से बचाने के लिए
    स्क्रीन ऑफ रहने से फोन कम गर्म होता है।

कब समझें कि समस्या है?

अगर Phone को कान से हटाने के बाद भी स्क्रीन चालू नहीं होती, तो समस्या हो सकती है। इसके कुछ कारण हो सकते हैं:

  • सेंसर पर धूल या गंदगी
  • मोटा स्क्रीन गार्ड या कवर
  • सॉफ्टवेयर गड़बड़ी
  • सेंसर खराब होना

कॉल के दौरान फोन की स्क्रीन काली होना किसी खराबी का संकेत नहीं है। यह Proximity Sensor की वजह से होने वाला सामान्य फीचर है, जो गलती से टच होने से बचाने और बैटरी बचाने के लिए बनाया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator