---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दिनेश कुमार को इंदस विधानसभा में फिर सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल में आगामी समय में विधानसभा चुनाव होना है, भाजपा अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। झारखंड प्रदेश से कई भाजपा के नेता पश्चिम बंगाल चुनाव में लोकसभा और विधासनभा स्तर पर लगाए गए है। इसी कड़ी में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को भाजपा पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए कोलकात्ता बुलाया गया था।

यह भी पढे : एमएस धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, राज्य को मिलेगी नई पहचान

2021 में हुए विधानसभा चुनाव में दिनेश कुमार ने अपनी सांगठनिक क्षमता का परिचय देते हुए बंगाल के विष्णुपुर लोकसभा के इंदस विधानसभा में जहां कम्युनिस्ट और तृणमूल का गढ़ था, पहली बार पार्टी का झंडा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गाड़ने का कार्य किया था और वहां के प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, निर्मल धारा 7220 वोटो से चुनाव जीते थे, ज्ञात हो की गूगल में खोज करने पर आज भी निर्मल धारा भारत के सबसे गरीब विधायक के रूप में दिखते है।

पिछले बार के कार्य प्रणाली और स्थानीय कार्यकर्ताओं के मांग को ध्यान में रखते हुए दिनेश कुमार को पुनः बंगाल चुनाव में इंदस विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में कमान सौंपी गई है। दिनेश कुमार ने बंगाल से लौटते ही बताया की बंगाल की धरती इस बार कमल खिलाने के लिए उत्सुक दिख रही है, कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है और चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। जमशेदपुर महानगर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद और पूर्व जिला महामंत्री राम सिंह मुंडा ने बैठक में हिस्सा लिया। सभी को अलग अलग क्षेत्रों में महत्ती जिम्मेवारी पार्टी के द्वारा प्रदान की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version