Advertisement 2

नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें

By Riya Kumari

Published :

Follow
नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया।

यह भी पढे : मानगो के श्याम नगर में स्वर्णरेखा के किनारे बनेगा स्लुइस गेटःसरयू राय

निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जिला के नागरिकों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवपदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। 

नव पदस्थापित उपयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभ कैसे हो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाएंगे । सभी के सहयोग से  जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति देंगे। सरकारी की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version