सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा नगरपालिका क्षेत्रो से गुजरनेवाली फ्लाईओवर पर बीते बुद्धवार की रात्रि लगभग 10 बजे हाईवा और ट्रेलर में जोरदार टक्कर इस टक्कर में हाईवा चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ट्रेलर जिसमे नीजी कंपनी के हाँलपेक के डाला एवं टायर लोड था। फ्लाईओवर पर जा रहा था। ट्रेलर पर लोड डाला दोनो ओर से काफी बाहर निकला हुआ था। विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा का जोरदार टक्कर ट्रेलर पर रखे हालपेक के डाला से हुआ। ठीक इसके पीछे आ रही एक ट्रक का भीड़ंत हाईवा से हुआ इस टक्कर में हाईवा के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़े : रांची में सोने की खदान की खोज, रांची के अनगड़ा में रेयर मेटल
घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। इस भीषण टक्कर में हाईवा चालक की मौत केबिन में ही दब जाने हो गई। मृतक हाईवा चालक की पहचान 38 वर्षीय अशोक नायक के रूप में हुई जो बोलानी थाना क्षेत्र के लौसदा ग्राम का रहने वाला था। सुचना पाकर जोड़ा पुलिस एवं अगनीशामक विभाग की संयुक्त टीम घटना स्थल पर पहुंची। दुघर्टना ग्रस्त हाईवा से चालक के क्षतविक्षत शव को काफी मशक्कत करके निकाला और जोड़ा पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इस दुघर्टना के बाद घंटो फ्लाईओवर पर आवागमन ठ़प रहा। दुघर्टना ग्रस्त गाड़ियों को हटाने के बाद यातायात समान्य हो गया।
जोड़ा क्षेत्र के समाजसेवी रंजीत महाकुड़,सत्यरंजन मोंहती, एवं पिंटू दास आदि ने इस भीषण सड़क दुघर्टना जिम्मेदार फ्लाईओवर ठेका कंपनी को बताते हुऐ कहा कि सड़क मरम्मती के लिए जगह जगह बेरिकेड्स लगाकर सड़क को संकरी कर दिया गया। फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाईट काम नही कर रहा जिससे अंधेरा छाया रहता है जिसके कारण आऐ दिन हादसे होती रहती है।
