Tata Steel Colors में Bonus Formula पर चर्चा, नई CHRO अनिशा प्रमानिक का यूनियन ने किया स्वागत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tata Steel Colors में Bonus Formula पर चर्चा, नई CHRO अनिशा प्रमानिक का यूनियन ने किया स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: Tata Steel कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में आगामी वर्ष के Bonus Formula को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच चर्चा हुई। इस दौरान कंपनी की नवनियुक्त Chief Human Resources Officer (CHRO) अनिशा प्रमानिक पुणे से जमशेदपुर प्लांट पहुंचीं। प्लांट आगमन पर यूनियन पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढे : भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन, विजय दत्ता बने अध्यक्ष; ‘वंदे मातरम’ थीम पर सजेगा पूजा पंडाल

Sunrise Enclave

कर्मचारियों के हितों को लेकर हुई चर्चा

CHRO के स्वागत के बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच आगामी वर्ष के बोनस फॉर्मूला पर विस्तृत बातचीत हुई। यूनियन की ओर से कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ उत्पादन, उत्पादकता और कंपनी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बोनस फॉर्मूला तैयार करने को लेकर अपने विचार रखे गए।

यूनियन ने कर्मचारियों के योगदान और कंपनी के प्रदर्शन के अनुरूप बोनस फॉर्मूला तय करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रबंधन की ओर से CHRO अनिशा प्रमानिक के अलावा DGM HR राजेश कुमार त्रिपाठी और Deputy Head HR मनीष कुमार मौजूद रहे।

वहीं यूनियन की ओर से President राकेश्वर पांडेय, Working President बिजय खान, Deputy President अभिषेक श्रीवास्तव, General Secretary संजय सिंह, Vice President हुसैन ओला कादरी, Organising Secretary प्रवीण कुमार राय, Joint Secretary आदित्य राज और श्रीतिधर महतो शामिल हुए।

इसके अलावा समिति के सदस्य संतोष साहू, प्रियंका कुमारी और कृष्ण यादव भी बैठक में उपस्थित रहे।

बेहतर बोनस फॉर्मूला की उम्मीद

यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन और यूनियन के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिए ऐसा बोनस फॉर्मूला तैयार होगा, जिसमें कर्मचारियों के योगदान और कंपनी के प्रदर्शन को उचित महत्व मिले।

यूनियन के अनुसार, बातचीत का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए इस वर्ष बेहतर बोनस की दिशा में सहमति बनाने का है। अंतिम बोनस फॉर्मूला और राशि पर निर्णय प्रबंधन और यूनियन के बीच होने वाली आगे की बातचीत पर निर्भर करेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट