सोशल संवाद / चक्रधरपुर: भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक बैठक सोमवार रात होटल लक्जरी इन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. श्रीकांत मजूमदार ने की। बैठक में पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
यह भी पढे : तुरामडीह माइंस में कथित रद्द RC वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का मामला, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
विजय दत्ता को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में विजय दत्ता उर्फ बापी दा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं बिनय बर्मण को संरक्षक और सौरभ अग्रवाल को सह संरक्षक बनाया गया।
नई समिति में दिपेन घोष उर्फ मुन्ना को उपाध्यक्ष, बिनय मिश्रा को महासचिव, दीपक सिंह को सहायक महासचिव, अमित मिश्रा को अपर सचिव और सुरोजित चटर्जी उर्फ पप्पु को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुमित मिश्रा और विश्वजीत घोष को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय
पूजा आयोजन को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अलग-अलग प्रभार भी सौंपे गए। डॉ. श्रीकांत मजूमदार को पूजा इंचार्ज, तापोस राय को भोग इंचार्ज, अमित राज को पंडाल इंचार्ज और दीपक सिंह को लाइट इंचार्ज बनाया गया।
इसके अलावा सुभोजित चक्रवर्ती को कलेक्शन इंचार्ज, अर्घा विश्वास को विसर्जन प्रभारी और रूपेश कुमार को मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई।
‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष की थीम पर बनेगा पंडाल
बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल को ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने की थीम पर तैयार करने का निर्णय लिया गया। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी दीप टेंट हाउस को दी गई है। वहीं भव्य विद्युत सज्जा का काम बिल्टू लाइट एंड साउंड को सौंपा गया है।
कमेटी ने इस वर्ष पूजा आयोजन के लिए करीब 9 लाख रुपये का बजट तैयार किया है। समिति का लक्ष्य भव्य और आकर्षक पूजा आयोजन करना है।
युवाओं को कार्यसमिति में मिली जगह
बैठक में पूजा आयोजन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसी उद्देश्य से युवाओं को कार्यसमिति में स्थान देने का निर्णय लिया गया, ताकि नई पीढ़ी भी पूजा आयोजन की जिम्मेदारियों में सक्रिय रूप से शामिल हो सके।
बैठक में राहुल कुमार दास, मोहित कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, राकेश सिंह, सुरंजन यादव, शुभम शर्मा, रोहन यादव, सोनू यादव, रविन्द्र यादव, सुजर मोहंती, दीपक यादव, कुंदन साव, प्रदीप गोस्वामी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।










