दुर्गा पूजा के दौरान हेलमेट चेकिंग पर रोक लगाए जिला प्रशासन, लोगों को हो रही है परेशानी – डा. अजय कुमार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डॉ.अजय कुमार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने वरीय आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिख कर दुर्गा पूजा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की जा रही गाड़ियों की चेकिंग पर अविंलब रोक लगाने का आग्रह किया है. उन्होंने पदाधिकारी से कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान लोग अपने परिवार के साथ घुमने निकलते है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा चेकिंग किए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुर्गा पूजा उत्सव में सभी धर्मों के लोग अपने परिवार के संग मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से लोग परेशान हैं और उनकी खुशी में खलल पड़ रहा है.

यह भी पढ़े : दुर्गा हाट बाजार, छोटागोविंदपुर पंडाल का उद्घाटन सम्पन्न

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जिला प्रशासन चेकिंग पर अविलंब रोक लगाए ताकि लोग दुर्गा पूजा उत्सव का भरपूर आनंद उठा सकें. हमारा प्रयास लोगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है ना की चेकिंग के नाम पर उन्हें परेशान करना. जिला प्रशासन लोगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराए उन्हें परेशान ना करें. शहर में बनने वाले सुंदर पूजा पंडाल को देखने के लिए शहर के बाहर से भी लोग आते है औऱ अपने परिवार के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट