Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिना चोट लगे शरीर पर क्यों पड़ जाते हैं नीले निशान? एक्सपर्ट से जानें असली वजह

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Why do bruises appear on the body without any injury?
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कई बार लोगों को अचानक हाथ, पैर या शरीर के किसी हिस्से पर नीले या बैंगनी निशान दिखाई देते हैं, जबकि उन्हें याद भी नहीं होता कि कहीं चोट लगी हो। अधिकतर लोग इसे मामूली समझकर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार बार-बार बिना वजह नील पड़ना शरीर के अंदर चल रही किसी मेडिकल स्थिति का संकेत हो सकता है, खासकर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

ये भी पढे : How to gain weight: वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं, जानें आसान घरेलू उपाय और सही डाइट प्लान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह समस्या कभी-कभार हो, तो घबराने की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो इसकी वजह जानना बेहद जरूरी है।

बिना चोट के नील पड़ने की मेडिकल कंडीशन क्या है?

लॉस एंजिल्स की फुट सर्जन डॉ. डाना फिगुरा के अनुसार, इस समस्या को मेडिकल भाषा में Purpura Simplex कहा जाता है। यह एक तरह की वैस्कुलर ब्लीडिंग कंडीशन है, जिसमें त्वचा के नीचे मौजूद छोटी-छोटी रक्त नलिकाएं यानी कैपिलरीज बेहद नाजुक हो जाती हैं।

इस स्थिति में मामूली दबाव, हल्का झटका या रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान भी कैपिलरीज फट सकती हैं, जिससे त्वचा के नीचे खून जमा होकर नीले निशान के रूप में दिखने लगता है। खास बात यह है कि यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है।

ब्लड वेसल्स क्यों फट जाती हैं?

हमारी त्वचा के ठीक नीचे बहुत महीन रक्त नलिकाएं होती हैं, जिन्हें कैपिलरीज कहा जाता है। ये नलिकाएं बेहद संवेदनशील होती हैं और कई कारणों से कमजोर पड़ सकती हैं।

इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं

  • हार्मोनल बदलाव: पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में उतार-चढ़ाव
  • त्वचा की बनावट: पतली या संवेदनशील त्वचा
  • कोलेजन की कमी: कोलेजन ब्लड वेसल्स को मजबूती देता है
  • उम्र का असर: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा और नसें कमजोर होती जाती हैं

इन वजहों से हल्का सा दबाव भी त्वचा के नीचे रक्तस्राव कर सकता है।

कब बन जाती है चिंता की बात?

डॉक्टरों के अनुसार, अगर नीले निशान कभी-कभार आते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं, तो यह सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर बार-बार बिना वजह नील पड़ना, लंबे समय तक बने रहना या शरीर के कई हिस्सों में दिखना शुरू हो जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यह स्थिति कभी-कभी शरीर में विटामिन की कमी, एनीमिया, आयरन की कमी या ब्लड से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है।

इन लक्षणों के साथ दिखें नील, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

अगर नीले निशानों के साथ-साथ नीचे दिए गए लक्षण भी नजर आएं, तो तुरंत मेडिकल सलाह लेना जरूरी है

  • अत्यधिक थकान या कमजोरी
  • मसूड़ों से बार-बार खून आना
  • नाक से खून बहना
  • पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग
  • छोटे घावों से ज्यादा देर तक खून बहना

ये लक्षण शरीर में अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।

क्या यह समस्या खतरनाक है?

अधिकतर मामलों में Purpura Simplex खतरनाक नहीं होती, लेकिन सही समय पर जांच कराना जरूरी है। डॉक्टर आमतौर पर ब्लड टेस्ट, विटामिन लेवल और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर कारण का पता लगाते हैं।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

  • संतुलित और पोषक आहार लें
  • विटामिन C, K और आयरन से भरपूर डाइट अपनाएं
  • बार-बार चोट लगने से बचें
  • अगर समस्या बढ़े, तो खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator