---Advertisement---

ये भूल से भी न खाए वरना हो सकता है आँखों को नुकसान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
https://socialsamvad.com/to-get-relief-from-mouth-ulcers-follow-these/

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हम जो कुछ खाते है तो सिर्फ शरीर को नहीं हमारे आँखों पर भी उतना ही असर पड़ता है। एसे में हमे थोडा सोच समझ कर खाना चाहिए। जेसे की आपको पता है, आज कल की व्यस्त जीवनशैली में हम अपनी आँखों की ठीक से देखभाल नहीं कर पाते, जिससे आँखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गलत खान-पान की आदतें हमारी आँखों की रोशनी भी कमज़ोर कर सकती हैं। इससे आँखों की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े : मुँह के छालों से राहत पाने के लिए अपनाएँ ये 5 आसान घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

कुछ खाद्य पदार्थ आँखों को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं।इससे आँखों की रोशनी भी जा सकती है।
आज के समय में हम अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते। कई बार हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी आँखों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। आँखें हमारे शरीर का एक नाज़ुक अंग हैं। लेकिन इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम घंटों मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर बिताते हैं। इसका हमारी आँखों पर बुरा असर पड़ रहा है।

इसके साथ ही, गलत खान-पान का असर भी हमारी आँखों पर तेज़ी से पड़ता है। अक्सर लोग आँखों की देखभाल को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, खासकर जब बात खाने की हो। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे शरीर के अंगों पर पड़ता है। इसमें आँखें भी शामिल हैं। कई बार हम रोज़ाना ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जिनसे धीरे-धीरे आँखों की रोशनी कमज़ोर होने लगती है। ख़ासकर जंक फ़ूड, ज़्यादा मीठा या तला हुआ खाना, न सिर्फ़ शरीर को नुकसान पहुँचाता है बल्कि आँखों की सेहत के लिए भी ख़तरनाक साबित हो सकता है।

मैदे से बनी ब्रेड और पास्ता

मैदा न सिर्फ़ हमारी सेहत को नुकसान पहुँचाता है बल्कि हमारी आँखों की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। हम रोज़ाना ब्रेड खाते हैं। इससे पास्ता भी बनाया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं जो आसानी से पच जाते हैं। ऐसे में इसमें मौजूद ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ता है। इससे हमारी आँखों को नुकसान पहुँचता है। आप सूजी से बनी ब्राउन ब्रेड या पास्ता खा सकते हैं।

जंक फ़ूड आँखों के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थों की सूची में शामिल है। इसमें मौजूद तेल न सिर्फ़ सेहत को नुकसान पहुँचाता है बल्कि आँखों के लिए भी हानिकारक होता है। आपको बता दें कि जंक फ़ूड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। ऐसे में धमनियाँ ब्लॉक हो जाती हैं। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही आँखों की रोशनी भी जा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Leave a Comment