Responsive Full Width Slider

एमजीएम में डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस पहनना जरूरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
एमजीएम में डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस पहनना जरूरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों को अपने-अपने ड्रेस में रहना जरूरी है. इसे लेकर झारखंड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सा शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने सभी चिकित्सकों, और कर्मचारियों के लिए पेशेवर पोशाक में ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया है.

यह भी पढे : रक्षाबंधन पर भी खुलेंगे झारखंड के स्कूल, खेल दिवस अभियान के आदेश से शिक्षक नाराज

इस संबंध में प्राचार्य ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से 20 अगस्त को जारी पत्र में सभी गैर-प्रशासनिक चिकित्सकों के लिए ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया था. इसमें अस्पताल और शैक्षणिक परिसर में ड्यूटी के दौरान निर्धारित पेशेवर पोशाक, मेडिकल एप्रन, व्हाइट कोट पहनने पर जोर दिया गया है. एमजीएम के प्राचार्य ने जारी आदेश में कहा है कि संस्थान में कार्यरत सभी संकाय सदस्य, चिकित्सक, पदाधिकारी और कर्मचारी अपने ड्यूटी समय में निर्धारित पेशेवर पोशाक मानक का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें. स्वास्थ्य विभाग ने ड्रेस कोड लागू करने के पीछे पेशेवर अनुशासन के साथ मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को भी अहम कारण बताया है.

आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि कोई पदाधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के समय निर्धारित पेशेवर पोशाक में नहीं पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है. एमजीएम प्राचार्य ने निदेशालय के आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---