February 16, 2025 11:20 am

एनसीईआरटी के ऑल इंडिया चिल्ड्रेन एजुकेशनल ई कंटेंट कंप्टीशन में डॉक्यूमेंट्री फिल्म “तरूणी” ने जीता बेस्ट प्रोग्राम बेस्ट वीडियो का पुरस्कार

सोशल संवाद/डेस्क : शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हुए बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिणक सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है। एनसीईआरटी, नई दिल्ली के द्वारा 15-16 मार्च 2024 को मेघालय की राजधानी शिलांग में ऑल इंडिया चिल्ड्रेन एजुकेशनल ई कंटेंट कंप्टीशन ( AICEeCC) 2023-24 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के पैडमेन के नाम से जाने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तरुण कुमार के जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “तरूणी” को स्वतंत्र ई कंटेंट क्रिएटर कैटेगरी में बेस्ट प्रोग्राम / बेस्ट वीडियो फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म का निर्माण जीआर8 फिल्मस के बैनर तले निर्माता कुमार विवेक व निर्देशक हेमंत मुखी के द्वारा किया गया है।

पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि मेघालय सरकार के शिक्षा मंत्री रकम ए संगमा थे, वही एनसीईआरटी के डायरेक्टर प्रो अमरेंद्र बेहरा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित थे। डॉक्यूमेंट्री फिल्म “तरूणी” में झारखंड के सुदूर इलाकों में माहवारी स्वच्छता, किशोरी व महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण समेत कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर तमाम चुनौतियों से जूझते हुए जमीनी बदलाव लाने की लगातार कोशिश कर रहे निश्चय के संस्थापक तरुण कुमार की कहानी को विस्तार से दिखलाया गया है। तरुण पिछले 13 वर्षो से ज्यादा समय से झारखंड के सुदूर इलाकों में बच्चों के मुद्दो पर कार्य कर रहे है। वह अपने अभियानों के माध्यम से अभी तक लगभग 1 लाख बच्चों तक पहुंचे है, वही वह अपने जीवनकाल में 5 लाख बच्चों को जागरूक करने का लक्ष्य रखते है। तरुण के कार्यों को दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी स्थान मिला है, वही पिछले वर्ष दूरदर्शन पर भी उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शित की गई थी।

तरूणी फिल्म का निर्माण जीआर8 फिल्मस के बैनर तले पिछले वर्ष किया गया था। फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म “मेरा टीवी” लिंक https://www.meratv.in/play.php?furl=taruni पर नि:शुल्क देखा जा सकता है। इसके अलावा प्रतियोगिता में झारखंड के निर्देशक हेमंत मुखी व कुमार विवेक के द्वारा ही निर्मित लघुफिल्म “अलार्म” को भी वीडियो एनीमेशन कैटेगरी में बेस्ट निर्देशन व बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया। एनसीईआरटी के लाइव कार्यक्रम को यू ट्यूब लिंक  https://www.youtube.com/watch?v=90TmpNcSJg8पर जाकर देखा जा सकता है। वीडियो में 18 मिनट 57 सेकंड व 1 घंटे 1 मिनट 15 सेकंड पर “तरूणी” के झलकियों को देखा जा सकता है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण