February 16, 2025 10:20 am

डॉ. अजय कुमार ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप, लोगों ने कराई जांच

डॉ. अजय कुमार ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ चेकअप कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराई। हेल्थ चेकअप कैंप में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर,हार्ट,लीवर, आंख सहित कई बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सलाह भी दिया गया। मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य ही उनकी पूंजी है। इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : गोलमुरी प्रखंड जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर का किया गया आयोजन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग है की आप नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराए। ताकि समय पर आपको बीमारी का पता चल पाए। स्वस्थ शरीर ही समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकता है। इस क्रम में आज बागुननगर, टुईलाडूंगरी और बाराद्वारी में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना हेल्थ चेक कराया। इस आयोजन में मुख्य रूप से धर्मेंद्र सोनकर, सुरेंद्र शर्मा,राजा सिंह राजपूत,राकेश साहू,मनीष, रईस रिजवी छब्बन, राजकिशोर प्रसाद, अफसर इमाम,नीरज साहू, लकी गोस्वामी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण