---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

निरीक्षण पर कांड्रा पहुंचे डीआरएम तरुण हुरिया: सुविधाओं से लैस होकर डिवीजन का सबसे सुंदर स्टेशन बनेगा कांड्रा, बंद ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए भी प्रयास तेज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
DRM Tarun Huria Arrives in Kandra for Inspection

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / कांड्रा: चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने बुधवार को अधिकारियों के दल-बल के साथ कांड्रा जंक्शन स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : राज्य में नर्सिंग स्टाफ के 7609 पदों पर भर्ती जल्द

निरीक्षण के बाद डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि कांड्रा स्टेशन को चक्रधरपुर रेल मंडल का सबसे सुंदर और आधुनिक स्टेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर लिफ्ट, आधुनिक वेटिंग रूम, ऑटो एवं टैक्सी स्टैंड सहित कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अंडरपास का भी निर्माण कराया जाएगा।

डीआरएम ने बताया कि रेलवे की तीसरी और चौथी लाइन परियोजना के तहत कांड्रा स्टेशन का भी विस्तार किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी और भविष्य में बढ़ते रेल यातायात को बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।

इस दौरान स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना काल के दौरान बंद हुई कई एक्सप्रेस ट्रेनों के कांड्रा स्टेशन पर ठहराव को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई गई। इस पर डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि संबंधित ट्रेनों के स्टॉपेज का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली को भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों की मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है और ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

डीआरएम के इस आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में कांड्रा स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि यहां से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी बहाल हो सकेगा।

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, स्टेशन मास्टर विवेक कुमार, आरपीएफ प्रभारी अश्मित वर्मा समेत रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version