सोनारी में डीएसपी की पत्नी पर लगा मारपीट करने का आरोप

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेस 10 के रहने वाले भावना शर्मा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार की पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है. सुधीर कुमार जमशेदपुर के भी कई थानों में अपनी सेवा दे चुके है. घटना रविवार रात घाटी भावना शर्मा के बेटे सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे.

घटना की सूचना भावना ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची भावना ने बताया कि उनके बच्चे पटाखे फोड़ना चाह रहे थे इसलिए वो सड़क पर आई थी. इसी बीच डीएसपी सुधीर कुमार की पत्नी आई और पटाखे फोड़ने के लिए मना करने लगी इसी बीच उन्होंने पुलिस की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी घटना में भावना को हल्की चोट भी आई है. उन्होंने टीएमएच में अपना इलाज कराया है. मामले को लेकर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि फिलहाल मामले की लिखित शिकायत नही की गई है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---