---Advertisement---

रूगुडीह थाना क्षेत्र अंतगर्त राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्गो पर उड़ते डस्ट से जनजीवन अस्त व्यस्त

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रूगुडीह थाना क्षेत्र अंतगर्त राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्गो पर उड़ते डस्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के रूगुडीह थाना क्षेत्र के तोपाडीह,रूगुडीह आदि स्थानो के राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्गो पर जानलेवा उड़ते डस्ट से आसपास के ग्रामीण जनजीवन एवं राहगीरो को हो रही परेशानी।इन क्षेत्रो मे स्थापित कल कारखाने एवं खादान से माल ढुलाई मे लगे भारी वाहनो के चक्कै से मिट्टी मुख्य सड़को पर आ जाती है।और सड़को पर चलनेवाले  गाड़ियों से दब कर पाउडर बन पुरी सड़को पर फैल जाते है। गाडियो के चलने पर यही पाउडर रूपी मिट्टी धूल बनकर वातावरण मे फैल जाते है।

यह भी पढ़े : अमरप्रीत सिंह काले ने महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की

मार्गो पर  उड़ते धूल आसपास के घरो मे पेयजल ,खाद्य पदार्थो के साथ साथ  वातावरण मे फैल जाता है।हर हमेशा उड़ते धूल से लोगो को सांस संबंधित बिमारी एवं सड़को पर जानलेवा दुघर्टना का खतरा बना रहता है।क्षेत्रवासियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि इन मार्गो से राष्ट्रीय राजमार्ग पदाधिकरण सहित बाबूओ और जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है,परंतु उड़ते डस्ट पर किसी की नजर नही पड़ी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---