झारखंड में भारी बारिश के कारण नदियों में उफान…अलर्ट जारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई। इसके कारण नदियों में उफान है। निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है। नदियों में उफान को देख प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से बारिश की रफ्तार घटेगी,पर मानसून सक्रिय रहेगा। इधर, बारिश के साथ राज्य में खेती का काम तेज हो गया।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 27.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य 9.3 मिमी से करीब तीन गुना अधिक है। राज्य में एक जून से अब तक बारिश में कमी का प्रतिशत 39 रह गया है। पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है। यहां मझगांव में पिछले 24 घंटों में 148.4 मिमी बारिश हो चुकी है।

Sunrise Enclave

जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा में तेज उफान है। खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उधर, साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में गंगा लाल निशान पार कर जाएगी।  रांची में पूरे दिन झमाझम बारिश होने से शहर की रफ्तार रुक गई। यह रफ्तार सड़कों पर पानी जमा व ब्रिज-नाली निर्माण के कारण थम गई। लगातार और भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---